देश समाज पर आता संकट
इस लेख में अपने देश समाज का हित जुड़ा है आपसे विनम्र जिदपूर्ण आग्रह है इसे पढ़े जरूर और सीरियसली विचार करें :- सॉरी मैंने आपसे एकतरफा संवाद किया, कृपया यह बातें जिस भी भाई-बहन के पास तक पहुंच पाए वह अपने तक ही सीमित न रखते हुए इसे अपने सभी संपर्क के लोगों से इसको शेयर करें यह बातें हमारे देश और समाज के हित से जुड़ी हुई बातें हैं कृपया इसे नजरअंदाज ना करें थोड़ा समय निकालकर अवश्य पढ़े या सुने अन्यथा बाद में मौका हाथ से निकल चुका होगा और आप और हम पछताने के सिवा और कुछ नहीं कर पाएंगे। मेरे जैसे इंसान जो हर तरह की कूटनीति, राजनीति, पंथवाद, संप्रदायवाद आदि से दूर रहता है उसे भी इस तरह की बातें कहनी पड़ रही हैं तो इससे आप समझ लीजिए की कितनी बुरी स्थिति देश और समाज की हो सकती है। भाजपा एनडीए वाले और मोदी ने अच्छे दिन आने वाले हैं, दो करोड़ रोजगार हर साल मिलेगा, किसानों की आय दोगुनी करेंगे, काला धन वापस लाकर सभी के खातों में 15 20 लाख रुपए भेजने जैसे वादे करते हुए भाजपा ने सत्ता पर कब्जा जमाया था। जनता के अच्छे दिन तो नहीं आए बल्कि जनता को पिछले 10 वर्षों में बहुत बुरे से बुरे दिन देखना पड़े...